पंजाबी संस्कृति पर निबंध- Essay on Punjabi Culture in Hindi

In this article, we are providing information about Punjabi culture in Hindi language- Essay on Punjabi Culture in Hindi Language. पंजाबी संस्कृति पर निबंध

पंजाबी संस्कृति पर निबंध- Essay on Punjabi Culture in Hindi

भारत में 29 राज्य है जिसमें प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति है। पंजाब भारत के उतर में स्थित राज्य है जिसकी संस्कृति कला साहित्य और उमंग से भरपूर है। यहाँ के लोग पंजाबी भाषा बोलते हैं और इन्हें पंजाबी कहा जाता है हालांकि यहाँ पर हिंदु भी रहते हैं। यहाँ के लोग जोश से भरपूर होते हैं और बहुत बहादुर होते हैं। जब भी कोई हमला होता है तो वह सबसे पहले पंजाब में ही होता है तब यहाँ के लोग बड़ी बहादुरी से हमलावरों का सामना करते हैं। यहाँ पर पुरूष कुर्ता पजामा पहनते हैं और महिलाएँ सलवार सूट पहनती हैं। पहले महिलाएँ घाघरा पहनती थी। यहाँ के लोगों में भक्तिभाव बहुत ही ज्यादा होता है। बच्चें, बूढ़े और जवान हर रोज गुरूद्वारे जाते हैं। लोग खेती बाड़ी में व्यस्त रहते हैं और मुख्य रूप से गेहूँ और चावल की खेती की जाती है। यहाँ के लोग सरसों का साग और मक्की की रोटी बड़ी चाव से खाते हैं और यह उनका मुख्य व्यंजन है।

यहाँ पर लोग सभी त्योहारों को बड़ी धुमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी, दशहरा, दिवाली, नानक जयंती और बैशाखी आदि यहाँ के मुख्य पर्व है। लोग डोल आदि बजाते हैं और वहाँ का लोकनृत्य भांगड़ा और गिद्दा आदि करते हैं।

पंजाब के लोग बहुत ही दयालु होते हैं और बहुत से भंडारे करवाते हैं। पंजाबी संस्कृति के अनुसार शादियाँ दोपहर के समय में गुरद्वारें में करवाई जाती है। यहाँ का इतिहास भी दस गुरूओं के द्वारा रचा गया है। पंजाब के लोग कला में भी बहुत परिपूर्ण होते हैं। यहाँ पर घरों पर बहुत सी कलाकृतियाँ देखने को मिलती है। पंजाबी संस्कृति हर तरह से परिपूर्ण है और उच्चतम संस्कृति है जो कि धीरे धीरे विदेशों में भी विख्यात होने लगी है। विदेशों में भी पंजाबी संस्कृति को बहुत पसंद किया जाता है।

# Culture of Punjab in Hindi

बैसाखी पर निबंध- Essay on Baisakhi in Hindi

Essay on Lohri in Hindi- लोहड़ी पर निबंध

पंजाब पर निबंध- Essay on Punjab in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Punjabi Culture in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “पंजाबी संस्कृति पर निबंध- Essay on Punjabi Culture in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *