Essay on My Pet Dog in Hindi – मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध

In this article, we are providing information about My Pet Dog in Hindi- Short Essay on My Pet Dog in Hindi Language, Mera Paltu Kutta par Nibandh for students classes 1,2,3,4,5,6,7,8

Essay on My Pet Dog in Hindi – मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध

मेरा पालतू पशु मेरे पिताजी देहरादून से एक कुत्ते का बच्चा लाए थे। उस समय वह चार दिन का था। अब वह एक वर्ष का हो गया है। यही मेरा पालतू पशु है।

हमने उस कुत्ते का नाम रूनी रखा है। वह दूध पीता है और रोटी खाता है। वह मेरे साथ सवेरे शाम खेलता है। दूर फेंकी गई गेंद भी वह पकड़ कर लाता है। वह मेरे साथ घूमने भी जाता है।

रूनी एक बहुत ही सुन्दर कुत्ता है। उसका रंग काला है। उसके माथे पर एक सफेद रंग का चन्द्र-बिन्दु है। उसकी आँखें बड़ी सुन्दर हैं। उसकी पूँछ बहुत बड़ी है। ज़बरे का कद बहुत बड़ा नहीं है।

रूनी रात-दिन मेरे घर की रखवाली करता है। वह किसी नवागन्तुक को देखकर भौंकता है। उसकी सँघने की शक्ति बड़ी तेज है। गत मास उसने एक डाकू की टाँग को काट खाया था। वह बड़ा निडर और शक्तिशाली है। हमारे पड़ोस के लोग उसे बहुत चाहते हैं। छोटे बच्चे उसके साथ खेलते हैं। बड़े बच्चे उसे ज़बरा कहकर दूर किसी दूसरे कुत्ते के पास ले जाते हैं। दूसरे कुत्ते उसको आता देख दुम दबा कर भाग जाते हैं।

रूनी को कार में सैर करना अच्छा लगता है। जब मेरे पिताजी जाता है। अगर वे उसे कार में न ले जाएँ तो वह दूर तक उनकी कार का पीछा करता है।

रूनी हमारे घर में किसी को ज़ोर से नहीं बोलने देता। अगर घर में लड़ाई हो जाए तो वह ज़ोर-ज़ोर से भौंकने लगता है। अगर कोई बाहर का व्यक्ति क्रोध करे या किसी पर आक्रमण करे तो वह तुरंत कूद कर उसके शरीर के किसी अंग पर घाव कर देता है। मुझे मेरा कुत्ता बहुत प्यारा लगता है।

Dog Essay in Hindi

10 lines on Dog in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on My Pet Dog in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *