Essay on Mango in Hindi- आम पर निबंध

In this article, we are providing information about Mango in Hindi- Short Essay on Mango in Hindi Language. आम पर निबंध- Aam par Nibandh. 10 Lines on Mango in Hindi

Essay on Mango in Hindi- आम पर निबंध

Short Essay on Mango in Hindi for kids ( 100 words )

आम फलों का राजा है। इसे कच्चा और पका दोनों तरह खाया जाता है । कच्चे आम से चटनी, आचार, मुरब्बा और खटाई बनती है।

पके आम को काट कर या इसका रस निकालकर खाया जाता है। आम के रस से अमावट भी बनता है।

देश के सभी भागों में आम की पैदावार होती है । इसके अनेक प्रकार होते हैं । बनारस का लंगड़ा, लखनऊ और मुंबई का हापूस सर्वोत्तम माने जाते हैं । आम का मुख्य स्थान उत्तर प्रदेश और बिहार है ।

अपने रूप, गंध और स्वाद के कारण आम सबसे प्रसिद्ध फल है । यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

आम अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है । इसलिए आम का फल अब विदेशों में भी भेजा जाता है।

जरूर पढ़े-

10 Lines on Mango Tree in Hindi

 

Aam par Nibandh ( 300 words )

आम भारत का राष्ट्रीय फल है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। यह फल रस से भरपूर होता है। यह पेड़ो पर लगने वाला फल है। इसका उत्पादन ज्यादातर मार्च से अक्टूबर के बीच में होता है। आम के उत्पादन में भारत का सबसे ऊँचा स्थान है। यह विभिन्न आकार का पाया जाता है और यह अलग अलग रंग में पाया जाता है जैसे कि पीला,नारंगी, लाल और हरा आदि। आम की 100 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। आम बहुत सारे लोगों का पसंदीदा फल है और सभी लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। गर्मी में लोग आम रस भी पीते हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फल आम है और विदेशों में भी यह बड़ी खुशी के साथ खाया जाता है।

आम के अंदर विटामीन ए,विटामिन सी और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आम के पत्तों को शुभ कार्य में प्रयोग करते हैं और इसका वृक्ष अधिक पुराना होने के बाद भी फल देता है। आम का प्रयोग आचार, चटनी और मुरब्बा आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। आम के पत्तों के पास औषधीय गुण है जिनका प्रयोग बहुत सी बिमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। आम की पत्तीयों और मलबे आदि को जलाना नहीं चाहिए क्योंकि उससे निकलने वाले रसायन सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

आम में रस और स्वाद होने के साथ साथ पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा है। आम के अंदर गुठली के रूप में एक बड़ा बीज होता है। आम लोगों की जिंदगी में रस और प्यार लेकर आते है। आम की खेती से आर्थिक लाभ कमाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक आम सबको पसंद है। आम की खुशबू सबका मन मोह लेती है और उसे चखने पर विवश कर देती है। बांग्लादेश में आम का पेड़ वहाँ कर राष्ट्रीय पेड़ है।

#Mango Essay in Hindi # Information about Mango Fruit in Hindi

All Fruits Name in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध- Essay on Peacock in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Mango in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

2 thoughts on “Essay on Mango in Hindi- आम पर निबंध”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *