फूल पर निबंध- Essay on Flowers in Hindi

In this article, we are providing information about Flowers in Hindi- Essay on Flowers in Hindi Language. पुष्प (फूल) पर निबंध- Importance of flowers in Hindi.

फूल पर निबंध- Essay on Flowers in Hindi

दुनिया में सबसे सुंदर और कोमल फूल ही है। फूलों की सुंदरता बहुत ही निराली है। पूरे विश्व में बहुत सी तरह के फूल पाए जाते हैं। हम रोज हमारे चारों तरफ बहुत से फूल देखते हैं। कुछ फूलों में खुशबू होती है तो कुछ में से बहुत ही ज्यादा दुर्गंध आती है। गुलाब दिखने में बहुत ही आकर्षक होता है लेकिन उसमें भी काँटे होते है। हर फूल अपने आप में विचित्र होता है। फूलों को पवित्र माना जाता है जिस वजह से इन्हें भगवान को अर्पित किया जाता है और पूजा में भी प्रयोग किया जाता हैं। कुछ फूल पेड़ के तने पर लगते हैं और कुछ का जन्म पत्तों पर होता है। फूलों की जन्म सरंचना पौधों पर होती है। हर प्रकार के फूल का अपना आकार होता है।

फूल बहुत से कीड़े तितलियों और मधुमक्खी का भोजन है। कुछ फुल इंसानों के द्वारा भी खाए जाते हैं। फूलों से बहुत सी दवाईयाँ भी बनाई जाती है। फूल पूरे वातावरण को महका देते हैं। फूल सभी को बहुत ही प्यारे लगते है और यह सभी का मन मोह लेते हैं। फूलों का प्रयोग सजावट में भी किया जाता है और इनसे बहुत से व्यंजन भी बनते हैं।

फूल बाग बगीचे की शोभा होते हैं। उनसे पूरा बाग रंग बिरंगा दिखता है जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र होते हैं। फूल किसी भी व्यक्ति के खराब मन को अच्छा कर सकते हैं। इनकी सुंगद से मनुष्य की मनोस्थिति अच्छी हो जाती है। फूलों को देखते ही प्रसन्नता सी होती है। फूल हमें चिंता मुक्त करते हैं और अच्छी नींद लेने में सहायता करते हैं।

कुछ फुल दिन में खिलते हैं तो कुछ शाम को खिलते हैं। खिला हुआ फूल मनमोहक होता है। फूल को सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है तभी तो जब भी किसी नेता या महापुरूष का स्वागत करना हो तो सम्मान के रूप में पुष्पों की माला पहनाई जाती है। फूल तपती धूप में झुलस जाते हैं और बारिश में खिल उठते हैं।

बहुत से फूल हमारी भावनाओं को भी दर्शातेम हैं जैसे कि लाल गुलाब प्यार के लिए। गुलाबी रंग का गुलाब दोस्ती के लिए और सफेद रंग का गुलाब शांति के लिए। हवा का झोंका फूलों के लिए झूला होते हैं। फूल भी शाम होते सोने चले जाते हैं और सुबह होते फिर से खिल उठते हैं। बच्चों का मन कोमल होने के कारण उनकी तुलना फुलों से ही की जाती है।

10 Lines on Lotus in Hindi

Essay on Tree Plantation in Hindi- वृक्षारोपण पर निबंध

पेड़ों का महत्व निबन्ध- Essay On Importance Of Trees in Hindi

वन महोत्सव पर निबंध- Essay on Van Mahotsav in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Flowers in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “फूल पर निबंध- Essay on Flowers in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *