Save Trees Essay in Hindi- पेड़ बचाओ पर निबंध

In this article, we are providing information about Save Trees in Hindi- Save Trees Essay in Hindi Language. पेड़ बचाओ पर निबंध, Ped Bachao Nibandh, how to save trees in Hindi, Ped Lagao Jeevan Bachao in Hindi.

जरूर पढ़े-

10 lines on save trees in Hindi

Save Trees Essay in Hindi- पेड़ बचाओ पर निबंध

Essay on Save Trees in Hindi in 400 Words

 

पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। यह हमें जीवन उपयोगी ऑक्सीजन प्रदान करती है जिस कारण यह हमारे जीवनदाता भी हैं।

पेड़ो के लाभ- पेड़ हमें सिर्फ लाभ देते हैं और बदले में हमसे कुछ भी नहीं माँगते हैं। पेड़ो के लाभ और उनकी जरूरत–

1. पेड़ वातावरण को शुद्ध रखते हैं।
2. यह हमें ईंधन के लिए लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं।
3. पेड़ बहुत से उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराते हैं।
4. पेड़ वर्षा कराने में सहायक हैं।
5. पेड़ मिट्टी को भी मजबूती से पकड़ कर रखते है जिससे मिट्टी खिसकती नहीं है।

पेड़ो के इतने लाभकारी होने के बावजुद भी मनुष्य अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पेड़ो को काटता जा रहा है। वह घर और उद्योग बनाने के लिए निरंतर पेड़ो को काटता जा रहा है और वातावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। हमें जीवित रहने और वातावरण को सुरक्षित और सरंक्षित रखने के लिए पेड़ो को बचाना जरूरी है।

पेड़ो को बचाने के उपाय- पेड़ प्रदुषण को कम करने में सहायक है। यह हमें फल, फूल और भोजन उपलब्ध कराते हैं और पशु पक्षी के रहने का घर भी है। पेड़ो को बचाने के लिए हमें निम्नलिखित उपाय करने चाहिए–

1. पेड़ो की कटाई वाली क्षेत्रों का निरक्षण करना चाहिए और पेड़ो के कटने का कारण पता लगाना चाहिए।
2. पेड़ काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
3. सरकार ने भी पेड़ो को गिनती करवाई है जिससो कि पेड़ो की कटाई होने पर पता लग सके।
4. पेड़ो को काटने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
5. पेड़ो को समय समय पर पानी देते रहना चाहिए।

निष्कर्ष- पेड़ो की सुरक्षा करके हम स्वयं की सुरक्षा कर रहे हैं। पेड़ वायु को शुद्ध करते हैं। वह वातावरण से हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साईड को भी ग्रहण कर लेते हैं। इनकी वजह से ही बहुत से उद्योग चल पा रहे हैं। अगर हम निरंतर पेड़ो को काटते रहेंगे तो हमें स्वास्थय और धन दोनों का नुकसान होगा। पेड़ो के पास औषधीय गुण भी होते हैं। इनकी कटाई से बहुत से रोगों का ईलाज नहीं हो पाता है। पेट़ काटने से वन्य जीव बेघर हो जाते हैं। पेड़ भी पानी और भोजन की तरह जीवन के लिए उपयोगी है। हमें इन्हें काचमा नहीं चाहिए बल्कि इनको बचाना चाहिए। पेड़ हमारी जिंदगी का मुलभूत आधार है। हमें और वातावरण दोनों को पेड़ो की जरुरत है। पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ाते हैं।

Save Trees Essay in Hindi in 500 words

 

पेड़ हमारे जीवन दाता है। वह हमें जीवन के लिए उपयोगी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाई ऑक्साईड को ग्रहण कर लेते हैं। पेड़ हमारे वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायक है। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है और यह प्रकृति का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है। यह हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। पेड़ प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाते है। आजकल मनुष्य पेड़ो के बारे में भूलता जा रहा है और लगातार अपने लाभ के लिए उन्हें काटता जा रहा है। वह घर और उद्योंग बनाने के लिए पेड़ो को काटता जा रहा है। वह पेड़ो को उपयोगिता भूलता जा रहा है।

पेड़ों को काटने से हानियाँ- पेड़ो को काटने से मनुष्य को बहुत नुकसान होता जा रहा है। पेड़ मिट्टी को मजबूती से पकड़ कर रखते हैं लेकिन पेड़ो की कटाई के कारण मिट्टी खीसकती जा रही है। वातावरण में प्रदुषण में वृद्धि हुई है और वर्षा में कमी आई है। हवा दुषित होती जा रही हैं। उद्योंगों के लिए कच्चा माल प्राप्त नहीं हो पाता है और बहुत से वन्य जीव भी बेघर होने के कारण लुप्त होते जा रहे हैं। औषधीय वृक्षो में भी कमी आई हैं।

पेड़ो को बचाने की आवश्यकता- हमें पेड़ो को बचाने की जरूरत है क्योंकि यह बहुपयोगी है। यह वर्षा कराने में सहायक है। यह हमें कड़ी धूप में छाया प्रदान करते हैं। यह हमें फल है और भोजन प्रदान करते हैं। यह पशु पक्षियों और मनुष्य सभी के लिए जरूरी है। यह बहुत सी बिमारियों के इलाज में सहायक है। यह हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। प्राचीन काल से ही हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है। इनकी पूजा अर्चना की जाती है। यह हमारे जीवित रहने के लिए बहुत जरूरी है। इनका प्रयोग ईंधन के रूप में भी किया जाता

पेड़ो को बचाने के उपाय- पेड़ हमारे रक्षक है। यह मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और हमें तुफान आदि से भी बचाते हैं। हमें खुद को और वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ो को बचाना जरूरी है। हमें उस जगह का निरक्षण करना चाहिए जहाँ पर ज्यादा पेड़ कटते हैं और उनकै काटने का कारण पता लगाना चाहिए। पेड़ो की कटाई को रोकने के लिए लौगों को जागरूक करना चाहिए। सरकर ने भी पेड़ो की कटाई पर प्रतिबंध लगाया और पेड़ों की गिनती के अनुसार उनपर अंक लिखे हैं। पेड़ काटने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। बच्चों को भी माता पिता और शिक्षकों के द्वारा पेड़ से होने वाले लाभ के विषय में बताना चाहिए।

निष्कर्ष- पेड़ हमें सिर्फ लाभ देते हैं और बदले में हमसे कुछ भी नहीं माँगते हैं। हमें इन्हें काटना नहीं चाहिए बल्कि इनकी सुरक्षा करनी चाहिए। पेड़ है तभी शुद्ध हवा है और तभी जीवन संभव है। हमें पेड़ काटने की बजाय ज्यादा सो ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उन्हे प्रतिदिन पानी देना चाहिए। पेड़ बहुमूल्य और बहुपयोगी है और इनसे इतना लाभ लेने के बाद हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम इन्हें हानि न पहुँचाए और इनको बचाकर इनकी सुरक्षा करें।

# Short Save Trees Essay in Hindi

Essay on Environment in Hindi

Essay On Importance Of Trees in Hindi

Slogans on Save Trees in Hindi

10 Lines on Importance of Trees in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Save Trees Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *