Essay on Social Media in Hindi- सोशल मीडिया पर निबंध

In this article, we are providing Information Essay on Social Media in Hindi Language- सोशल मीडिया पर निबंध। Advantages and Disadvantages of Social Media in Hindi/ What is Social Media. सोशल मीडिया के लाभ/हानियाँ।

Essay on Social Media in Hindi- सोशल मीडिया पर निबंध

भूमिका- सोशल मीडिया आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है इसी के माध्यम से हमें देश विदेश की सभी खबरे तीव्र गति से प्राप्त होती है। सोशल मीडिया एक वर्चुअल वर्ल्ड बनाता है जिसमें सब आपस में जुड़े तो होते है पर एक दुसरे जानते नही है। आजकल लोग सोशल मीडिया जैसे वटस्प, फेसबुक,टवीटर और इंस्टाग्राम आदि का ज्यादा प्रयोग करते है जिससे विचारों का, समाचारों का आदान प्रदान आसानी से और तेजी से होता है। सोशल मीडिया मनोरंजन का और शिक्षा का भी माध्यम है। इसके माध्यम से हम जागरूक होते जा रहे है और देश में होने वाली गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। सोशल मीडिया से इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। सोशल मीडिया सभी वर्गों के लिए है चाहे कोई शिक्षित हो अशिक्षित। सोशल मीडिया बाकि सभी मीडिया से अलग है। सोशल मीडिया हमें अच्छे कार्यों को खुलकर बढ़ावा देने और बुरे कामों की निंदा करने का अधिकार देता है। निर्भया रेप केस में भी सोशल मीडिया से ही लोगों को जानकारी मिली थी जिसके चलते लोग न्याय के लिए सड़को पर उतर आए थे और सरकार को सख्त कानुन बनाने के लिए मजबूर किया। सोशल मीडिया पर टैलीविजन के शो और फिल्मों के टरेलर भी आते है। सोशल मीडिया एक साथ बहुत सी सुविधाएँ देता है।

सोशल मीडिया के लाभ- संचार का यह माध्यम बहुत ही सरल और उपयोगी है। यह हमें जागरूक बनाता है। इसके निम्नलिखित लाभ है-

1. इसके माध्यम से ऑडियो और विडियो कोल संभव हुई है।
2. यह सूचना प्राप्त करने का सबसे अच्छा साधन है।
3. सोशल मीडिया के माध्यम से हम अलग अलग जगह होकर भी साथ में पढ़ सकते है।
4. यह अपनी कला और व्यवसाय आदि को लोगों के बीच विख्यात बनाने का भी अच्छा माध्यम है।

सोशल मीडिया की हानियाँ- लाभ और हानि एक ही सिक्के के दो पहलु है। अगर किसी चीज के लाभ है तो हानियाँ भी है। कुछ लोग सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे है जिससे होने वाली हानियाँ निम्नलिखित है-

1. जरूरी नहीं सोशल मीडिया पर दी गई सारी बातें सच हो। लोग कई बार बातों को तरोड़ मरोड़ कर भी डाल देते है जिससे की समस्या उत्पन्न होती है।
2. सोशल मीडिया से बातों की गोपनियता नहीं रहती।
3.फोटो और विडियो को एडिट करके डालने से गलतफहमी बढ़ती है जिससे दंगे आदि का खतरा बना रहता है।
4. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग से साईबर क्राईम भी बढ़ रहे है।

निष्कर्ष- सोशल मीडिया ने संचार माध्यम में क्रांति ला दी है। अगर इसका सही तरह से प्रयोग किया जाए तो यह बहुत उपयोगी है लेकिन इसके दुरूपयोग के कारण सरकार ने कश्मिर में सोशल मीडिया को बंद कर दिया है। हम सबका कर्तव्य है कि हमें जो सुविधा दी जाती है हम उसका सदुपयोग करे। 2014 के चुनाव में सभी राजनितीक दलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपना एजेंडा लोगो को बताया था। सोशल मीडिया ने दुरियाँ खत्म की है और सबको एक दुसरे से जोड़ दिय है।

#Social Media Essay in Hindi #Advantages and Disadvantages of Social Media Essay in hindi

Essay on Internet in Hindi- इंटरनेट पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Social Media in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *