मेरा प्रिय त्योहार पर निबंध- Essay on My Favourite Festival in Hindi Language

In this article, we are providing information about My Favourite Festival in Hindi. मेरा प्रिय त्योहार पर निबंध , Essay on My Favourite Festival in Hindi Language मेरा पसंदीदा त्योहार, Mera Priya Tyohar Par Nibandh.

मेरा प्रिय त्योहार पर निबंध- Essay on My Favourite Festival in Hindi Language

MY FAVOURITE FESTIVAL HOLI

भारत त्योहारों का देश है जहाँ पर सभी त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। इन अनगिनत त्योहारों में से मेरा पसंदीदा त्योहार होली है जिसे रंगो का त्योहार भी कहा जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माग की पूर्णिमा को मनाया जाता है और यह आमतौर पर मार्च के महीने में ही आता है। यह दो दिन तक मनाया जाने वाला त्योहार है। इस त्योहार के पीछे प्रचलित कथा भी है जिसके अनुसार भगवान विष्णु के भग्त प्रह्लाद इस दिन अग्नि से जीवित बाहक निकल आए थे और उनकी बुआ होलिका जो प्रह्लाद को मारना चाहती थी आग में जल गई थी और यही कारण है कि हर साल होलिका दहन किया जाता है और प्रहलाद के जीवित बचने की खुशी में होली मनाई जाती है। होली के पहले दिन को होलिका दहन कहा जाता है और अगले दिन जब रंगों से खेला जाता है उसे धुलहंडी कहा जाता है।

होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते है। कई कई जगह पर फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन लोग नफरत दूर कर प्यार का और दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हैं। होली के पर्व पर घर में तरह तरह की मिठाईयाँ बनती है।

आधुनिक समय में लोगों ने होली के त्योहार को दूषित करना शुरू कर दिया है। लोग इस दिन शराब पीते हैं और जुआ आदि भी खेलते हैं और कुछ असमाजिक तत्व रंग के स्थान पर कीचड़ आदि का प्रयोग करते हैं और पानी को भी बर्बाद करते हैं। मेरा मानना है कि यदि रंगों के इस त्योहार को अच्छे से और खुशी से मनाया जाए तो यह हमारे कपड़ों की तरह हमारी जिंदगी को भी रंगीन बना देता है। होली का पर्व हमारी जिंदगी में खुशियों के रंग भर जाता है।

# my favourite festival holi in hindi # मेरा प्रिय त्योहार होली

Essay on Festivals of India in Hindi- भारतीय त्योहार पर निबंध

Essay on Diwali in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on My Favourite Festival in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *