Essay on Indian Rural Life in Hindi- भारतीय ग्रामीण जीवन पर निबंध

In this article, we are providing Essay on Indian Rural Life in Hindi. ( Village Life Essay ) Gramin Jeevan- भारतीय ग्रामीण जीवन पर निबंध- Gramin Jeevan essay in Hindi language.

Essay on Indian Rural Life in Hindi- भारतीय ग्रामीण जीवन पर निबंध

भारतीय गाँव जीवन के दर्पण तथा भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं क्योंकि भारत की अधिकांश जनता गाँवो में बसती है। इसलिए भारत माता को ग्रामवासिनी कहा गया है। इस तथ्य को पहचानकर गांधीजी ने गाँवों के उत्थान तथा गाँव की जनता की दशा सुधारने पर बल दिया था।

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में कुटीर उद्योग, पशुधन, वन, मौसमी फल एवं सब्जियाँ इत्यादि के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। वर्तमान में गाँव देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपर्णा भूमिका निभा रहे हैं। किसानों के परिश्रम से जहाँ हमें खाद्य सामग्री मिलती है वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। देश की खुशहाली किसानों के परिश्रम और त्याग पर निर्भर करती है। शहरों की अपेक्षा गाँव में प्राकृतिक सौंदर्यअधिक है। यहाँ प्रकृति अपने ही रूप में है। उसमें किसी तरह की कृत्रिमता नहीं है। गाँवों की सुंदरता और वहाँ का प्राकति वातावरण सहज ही किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।

शहरों के जन्मदाता भी गाँव ही हैं। गाँव में ही मनुष्य ने सभ्यता का पहला चरण रखा था। गाँव से सभ्यता संपन्न होने के बाद वह धीरे-धीरे अपना रूप बदलते हुए नगर कहलाई। गाँव में परिवर्तन इतनी तेजी से नहीं हो पा रहा जितना कि शहरों में हो रहा है। हालाँकि अब गाँवों में शिक्षा के प्रसार के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सहकारी समितियाँ खोली जा रही हैं। इन समितियों द्वारा जहाँ किसानों को ऋण मुहैया कराए जा रहे हैं वहीं उनके कृषि उत्पाद खरीदकर उन्हें उचित लागत दिलाई जा रही है।

भारतीय गाँव आज भी सभ्यता और आधुनिक सुख-सुविधाओं से कोसों दूर हैं। गाँव में नीम-हकीमों का साम्राज्य है। बेरोजगारी, पंचायती भ्रष्टाचार व्याप्त है। बढ़ती जनसंख्या गाँवों की स्थिति निरंतर बिगाड़ रही है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सरकार अनभिज्ञ है। शिक्षा सेवाएँ, बिजली व अन्य जन सेवाएँ- बैंक, अस्पताल, डाकखाने आदि मुहैया कराए जा रहे हैं। गाँवों की दिशा एवं दशा सधारने पर ही सही अर्थों में देश का विकास हो सकता है।

भारतीय संस्कृति निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों भारतीय ग्रामीण जीवन पर निबंध आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *