डॉक्टर पर निबंध- Essay on Doctor in Hindi

In this article, we are providing Essay on Doctor in Hindi. डॉक्टर पर निबंध। Essay on My Aim in Life to Become a Doctor in Hindi.

डॉक्टर पर निबंध- Essay on Doctor in Hindi

डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो बुखार से लेकर बड़े गंभीर रोगों का इलाज कर मनुष्य की रक्षा करता है। हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते है। दुषित वातावरण और व्यस्त जीवनशैली के कारण हम बीमार पड़ जाते है। कई बार तो लोग टी.बी., कैंसर आदि जैसे रोंगो का भी शिकार हो जाते है तब केवल डॉक्टर ही होता है जो ऑपरेशन करके हमें जीवनदान देता है।

डॉक्टर अपना पूरा जीवन इंसानियत को संमर्पित कर देते है। उन्हें घंटो तक काम करना होता है। कभी कभी सीमा पर घायल हुए सैनिकों का इलाज करने में पूरा पूरा दिन ही लग जाता है। सैनिक हमें दुश्मनों से बचाते है और डॉक्टर रोगों से। कई बार रोगी की स्थिति गंभीर होने पर ये खाना पीना और सोना सब छोड़ देतै है और उसकी सेवा में लग जाते है। डॉक्टर का स्थान समाज में सम्मानजनक है।

डॉक्टर अलग अलग छेत्रों में कार्य करते है जैसे कि ऐलयोपैथिक,होमयोपैथिक और आयुर्वेदिक। डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान अपनी मुस्कान से रोगी को हिम्मत देते है। भारत के चिकित्सक की देशों में भी माँग है। भारत में लगभग 300 मैडिकल कॉलेज है जहाँ से हर साल 30000 डॉक्टर बाहर निकलते है चो कि अपने शहर ,गाँव के अस्पताल में कार्य करते है या फिर अपना क्लीनिक खोल लेते है।

आजकल बहुत से कलिनिकों में अर्ध ग्यान वाले डॉक्टर बैठे है जो कि अपने अधुरे ग्यान से अनजाने में मानव की जान ले लेते है। बड़े बड़े अस्पतालों में बैठने वाले डॉक्टर आजकल पैसे कमाने में लगे हुए है जिससे गरीब आदमी उनकी फीस नहीं दे सकता और इलाज न होने से तड़प तड़प कर मर जाता है। छोटे रोगों का इलाज हम किसी भी डॉक्टर से करवा सकते है पर बड़ी बिमारी के लिए विशेषग डॉक्टर होते है जो शरीर के एक हिस्से की पूरी जानकारी रखते है और उसका इलीज करने में कौशल होते है। होमयोपैथिक और आयुर्वेदिक इलाद सस्ते होते है इनमें डॉक्टर की फीस कम होती है। यही लोग है जो सही रूप मैं मानवता की सेवा कर रहे है। डॉक्टर को पैसों के पीछे नहीं भागना चाहिए। सरकार ने गरीब लोगो के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खोले है और अच्छे डॉक्टर भी नियुक्त किए है ताकि उनका इलाज सही से और कम पैसों में हो सके। डॉक्टर का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा करने में व्यतीत होता है। वह अपने पूरे जीवन में मानव की पीड़ा रो महसूस करता है।

#Essay on Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor in Hindi

10 Lines on Doctor in Hindi

मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध – Essay on My Aim of Life in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Doctor in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *