बिल्ली पर निबंध- Essay on Cat in Hindi

In this article, we are providing information about Cat in Hindi- Short Essay on Cat in Hindi Hindi Language. बिल्ली पर निबंध- Billi par Nibandh.

बिल्ली पर निबंध- Essay on Cat in Hindi

बिल्ली बहुत ही छोटी सी पालतु और चंचल जीव है। यह शेरों की प्रजाती से संबंधित है और उस प्रजाति की सबसे छोटी जीव है। इसके चार पैर हैं और एक सुंदर सी पुँछ भी होती है। यह काले, सफेद और भूरे रंग की पाई जाती है। कुछ लोग बिल्ली को शुभ मानते हैं और उसका पालन भी करते हैं जबकि कुछ लोग बिल्ली को अपशगुन मानते हैं। बिल्ली का औसतन आयन काल 12-15 वर्ष का होता है जिसमें से वह 70 प्रतिशत सोने में व्यतीत कर देती है। बिल्ली एक दिन में 16-17 घंटे सोती है। बिल्ली की आँखे बहुत ही चमकदार होती है और वह अंधेरे में भी बिल्कुल साफ देख सकती हैं।
बिल्ली इंसानों से बात करने के लिए म्याऊँ की आवाज करती है। इसके आगे के पैर में पाँच पँजे और पीछे के पैरों में चार पँजे होते हैं। बिल्ली का शरीर बहुत ही लचीला होता है जिस कारण ऊँचाई से गिरने पर भी उसे कुछ नहीं होता है। बिल्ली की सुनने की शक्ति भी बहुत ही ज्यादा होती है। बिल्ली के पूरे शरीर में 230 हड्डियाँ होती हैं जो कि मनुष्य से भी ज्यादा है।

बिल्लियाँ अपने कद से 7 फीट ऊँची छलांग लगा सकती है। बिल्ली की मुँछ भी होती है जिसमें दाईं और बाईं तरफ 12-12 बाल होते हैं। बिल्ली का दिल बहुत तेज गति से दड़कता है और यह कंपन को आसानी से महसूस कर सकते हैं। बिल्लीयाँ सबसे अधिक पाले जाने वाले जानवरों में से एक है। मिस्त्र में ऐसी देवी की पबजा की जाती है जिसका आधा शरीर बिल्ली का है। बिल्ली को सिर्फ पंजो में पसीना आता है और वह रोज अपनी जीभ से अपने पूरे शरीर की सफाई करती है। बिल्ली एक समय में 4 से 6 बच्चों को जन्म देती है। यह मीठे के स्वाद नहीं ले सकती और स्वभाव से शरारती होती है।

# Cat Essay in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध- Essay on Peacock in Hindi

बतख पर निबंध- Essay on Duck in Hindi

खरगोश पर निबंध- Essay on Rabbit in Hindi Language

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Cat in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *