शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी- Information about Ostrich in Hindi

In this article, we are providing information about Ostrich in Hindi – Ostrich Ke Baare Me Jankari Hindi Language mein. हिंदी में शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी, Short Essay on Ostrich in Hindi.

शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी- Information about Ostrich in Hindi

1. शुतुरमुर्ग सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है लेकिन उसका वजन अधिक होने के कारण वह उड़ नही पाता है।

2. शुतुरमुर्ग अफ्रीका का पक्षी है जो वहाँ के रेगिस्तान और रेतीले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

3. नर शुतुरमुर्ग का रंग काला और मादा शुतुरमुर्ग का रंग भूरा या सफेद होता है।

4. शुतुरमुर्ग जब जंगल में रहते हैं तो उनका औसतन जीवनकाल 30-40 वर्ष का होता है लेकिन जब वो किसी के चंगुल में फंस जाते हैं तो उनका जीवनकाल 70 वर्ष तक चला जाता है।

5. शुतुरमुर्ग की लंबाई लगभग 9 फीट और वजन लगभग 150 किलो तक होता है।

6. शुतुरमुर्ग का अंडा सबसे बड़ा होता है जिसकी लंबाई लगभग 6 इंच होती है।

7. मादा शुतुरमुर्ग एक साल में 50 अंडे देती है।

8. शुतुरमुर्ग की गर्दन बहुत लंबी होती है और इसकी सुनने और देखने की शक्ति बहुत अधिक होती है।

9. शुतुरमुर्ग की आंखो की लंबाई 2 इंच होती है जो कि इसके दिमाग से भी बड़ी है।

10. शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होते जिस कारण यह अपने भोजन को निगल कर खाता है। यह ज्यादातर कीड़े मकोड़े खाता है।

11. शुतुरमुर्ग को उसके अंडे और मीट के लिए पाला जाता है।

12. शुतुरमुर्ग की टांगे बहुत ताकतवर होती है जिससे वह हाथी तक को मारने की क्षमता रखता है।

13. शुतुरमुर्ग अपनी पानी की पूर्ति भोजन से ही करता है इसलिए वह काफी लंबे समय तक बिना पानी पीए भी रह सकता है।

14. शुतुरमुर्ग के अंडे की बाहरी परत बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है।

# Ostrich bird information in hindi # Ostrich essay in Hindi # Shuturmurg Bird ki Jankari # Lines on Ostrich in Hindi

कठफोड़वा के बारे में जानकारी- Information about Woodpecker in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Information about Ostrich in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *