भेड़ पर निबंध- Essay on Sheep in Hindi

In this article, we are providing information about Sheep in Hindi- Short Essay on Sheep in Hindi Language. भेड़ पर निबंध- Bhed par Nibandh.

भेड़ पर निबंध- Essay on Sheep in Hindi

भेड़ का मनुष्य से प्राचीन काल से ही गहरा संबंध है। भेड़ चार पैरों वाला एक पालतु पशु है जिसकी औसतन आयु लगभग 8 वर्ष होती है। भेड़ के पैरों के नीचे खुर होते हैं जो पैर को दो भागों में विभाजित करते हैं। भेड़ के शरीर के उपर ऊन होती है जो कि बढ़ती रहती है और उसी के लिए भेड़ पालन किया जाता है। पूरे विश्व में भेड़ की अलग अलग नस्लें पाई जाती है। कुछ भेड़ो के सिंग होते हैं जबकि ज्यादातर भेड़ बिना सिंग के ही होती है। भेड़ अपने कान से अपने भाव को दिखाती है और यह बहुत ही चालाक होती है। भेड़ की याद रखने की शक्ति भी बहुत ही अधिक होती है। भेड़ घास, पौधे आदि ही खाती है।

भेड़ की सुनने की क्षमता अधिक होती है और इन्हें पहाड़ो पर चड़ना अच्छा लगता है। यह पहाड़ो और मैदानों दोनों जगह पर पाई जाती है। भेड़ के दुध में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। भेड़ का पालन उसके माँस के लिए भी किया जाता है। भेड़ झुंड में रहना पसंद करती है क्योंकि उन्हें वहाँ सुरक्षित महसूस होता है। मादा भेड़ एक समय में एक या दो बच्चों को जन्म देती है। जंगली भेड़ पालतु भेड़ो के मुकाबले ज्यादा बड़ी होती है। इजिप्ट के लोग भेड़ो को बहुत पवित्र मानते हैं। भेड़ो का शिकार शेर, भेड़िये और शिकारी कुतों के द्वारा किया जाता है।

भेड़ के फर बहुत ही मुलायम होते हैं। भेड़ बिमार होने पर अपना इलाज खुद करती है। वह ऐसे पौधे खाती है जिससे उसकी बिमारी ठीक हो जाए। भेड़ो सै लिनोलिन नामक तेल निकलता है जिसौ कॉस्मैटिक का समान बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। भेड़ पालन से लोगों को आर्थिक लाभ होता है। यह लोगों की आजीविका चलाने का भी साधन है।

# Sheep Essay in Hindi # Lines about Sheep

बंदर पर निबंध- Essay on Monkey in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध- Essay on Peacock in Hindi

खरगोश पर निबंध- Essay on Rabbit in Hindi Language

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Sheep in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *