धन पर निबंध- Essay on Money in Hindi

In this article, we are providing information about Money in Hindi- Essay on Money in Hindi Language. धन पर निबंध- Importance of money in Hindi.

धन पर निबंध- Essay on Money in Hindi

आज के समय में धन हर व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत है। बिना धन के हम न ही कपड़ा खरीद सकते है न ही रोटी और न ही मकान। पहले के जमाने में वस्तुओं का लेन देन होता था लेकिन आज के समय में वस्तु खरीदने के लिए धन का होना आवश्यक है। भारत में धन के रूप में रूपया चलता है और प्रयोग में आने वाले नोट कॉटन के बने होते हैं। पैसों के बिना कोई भी काम नहीं बनता है। हर व्यक्ति पैसे कमाने के लिए ही कार्य करता है। आज की बढ़ती महँगाई में पैसों का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।

धन की जमाखोरी को काला धन भी कहते हैं। सबसे ज्यादा जमाखोरी 1000 के नोटों की होती थी इसी वजह से उन्हें बंद कर दिया गया था और 2000 के नोटों का प्रचलन चलाया गया।

आज भोजन से लेकर स्कूल में एडमिशन तक सभी चीजों के लिए धन की आवश्यकता है। आज के समय में धन ही है जो सभी रिश्तों को जोडये हुए है। जिस व्यक्ति के पास धन नहीं है लोग उनसे तो रिश्ता तक नहीं रखना चाहते।

कुछ लोगों के पास तो पुराना धन होता है दो उनके पुर्वजों ने कमाया होता है और कुछ को खुद मेहनत और लग्न से इस धन को कमाना पड़ता है। धन को अर्जित करने के लिए व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती है। व्यक्ति के अंदर काबिलियत और हुनर भी होना चाहिए। धन केवल कमाना ही नहीं चाहिए बल्कि उसे सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए। धन की बचत भी करनी आनी चाहिए। धन स्वस्थ जीवन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। बिना धन के तो एक दर्द की गोली भी नहीं मिलती है। धन से आज के समय में सब कुछ खरीदा जा सकता है।

पहले अमीर आदमी धनी होने का फायदा उठाता है। वह गरीब लोगों से कम वेतन में काम करवाता था। अब सरकार ने गरीबों को उच्च शिक्षा दिलवाने का प्रबंध किया है। धन से कुछ लोग भौतिक आवश्यकता पूरी करते हैं और कुछ लोग दुसरों के लाभ के लिए भी प्रयोग करते है। कुछ लोग धन कमाने के लिए इतने पागल हो जाते है कि वह अपराध तक करने पर उतर आते हैं जैसे कि चोरी डकैती आदि। धन कू अधितका और उसका लालच लोगों को आंतकवादी तक बना देता है। धन हमापे पास पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। हर चीज की तरह इसकि अधिकता भी हानिकारक है। अगर धन अधिक है तो उसे जन कल्याण में लगाईए।

#Money Essay in Hindi

काला धन पर निबंध- Essay on Black Money in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Money in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *