शारीरिक शिक्षा का महत्त्व पर निबंध- Essay on Importance of Physical Education in Hindi

In this article, we are providing information about Physical Education in Hindi. शारीरिक शिक्षा का महत्त्व पर निबंध, Essay on Importance of Physical Education in Hindi Language, Sharirik Shiksha Par Nibandh शारीरिक शिक्षा के उद्देश्य, शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता

शारीरिक शिक्षा का महत्त्व पर निबंध- Essay on Importance of Physical Education in Hindi

शारीरिक शिक्षा से अभिप्राय उस शिक्षा से है जो शरीर को स्वस्थ और मन को एकाग्रचित रखने के काम आती है। शारीरिक शिक्षा स्कूलों में एक पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जाता है ताकि बच्चों का संपूर्ण शारीरिक विकास हो सके और उनकी माँस पेशियाँ मजबूत बन सके। शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न व्यायाम, खेलकुद, दौड़, वजन उठाना आदि आते हैं। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और शारीरीक शिक्षा हमें हमारा स्वास्थय बेहतर बनाने में मदद करती है और हमारी स्मरण शक्ति में भी वृद्धि करती है। प्राचीन काल में भी शारीरिक शिक्षा विद्य़मान थी पर वह आज की शिक्षा से भिन्न थी। उस समय घुड़सवारी, तीरंदाजी, तैराकी, पेड़ो पर चढ़ना आदि शारीरिक शिक्षा का अंग थे। उस समय भारतीय व्यायामपद्दोती सबसे अधिक प्रचलित थी जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ मन को भी एकाग्रचित करती थी।

शारीरिक शिक्षा हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें पढ़ाई लिखाई से अलग कुछ सिखाती है और हमें तरो-ताजा और तंदुरूस्त महसूस करवाती है। यह व्यक्ति को ज्यादा सक्रिय बनाती है और उसमें मिल जुलकर रहने की भावना का भी विकास करती है। शारीरिक शिक्षा से मनोरंजन भी होता है जिसके बाद पढ़ने में रूचि बनती है। प्रतिदिन व्यायाम आदि करने वाले व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। शारीरिक शिक्षा बच्चों को घरों तक सीमित न रखकर ,उन्हें बाहर निकलकर समाज से जुड़ना सीखाती है और उनमें टीम की भावना को भी प्रोत्साहित करती है। इससे व्यक्ति में समाज कल्याण की भावना का भी विकास होता है।

शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में उज्जवल भविष्य को अपनाया जा सकता है। शारीरिक शिक्षा केंद्र खोलना या फिर फिजियोथैरिपिस्ट जैसे बहुत से विकल्प हमारे सामने हैं। हम सबको शारीरिक शिक्षा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और एक स्वस्थ जीवन जीना चाहिए।

Essay on Importance of Games in Hindi- खेल का महत्व पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Importance of Physical Education in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *