Waterfall

झरने पर निबंध- Essay on Waterfall in Hindi

In this article, we are providing information about Waterfall in Hindi. Short Essay on Waterfall in Hindi Language. झरने पर निबंध, Jharna par Nibandh.

झरने पर निबंध- Essay on Waterfall in Hindi

Waterfall

झरना बहते हुए पानी का स्त्रोत है देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। झरने की उतप्ति नदियों के बहते पानी की किसी भारी चट्टान से टकराने पर होती है। जब नदी का पानी उस चट्टान को हिला नहीं पाता तो वह गुरत्वाकर्षण बल के कारण नदियों के किनारे से बहने लगता है और झरने का रूप ले लेता है। झरने भी बहुत से प्रकार के होते हैं। कुछ की उत्पति नदियों के चट्टान से टकराने से होती है तो कुछ बर्फ के पहाड़ो के पिघलने से उत्पन्न होते हैं। कुछ कुछ झरने तो गर्म पानी के भी होते हैं। झरनों से बहने वाले पानी से नीचे झील बन जाती है। झरने कहीं पर भी पाए जा सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा झरना एंजलस फॉल्स जबाँ से पानी गर्मी के दिनों में नीचे आते आते भाप बन जाता है और भारत में सबसे बड़ा झरना दुधसागर है। बड़े झरनों की आवाज बहुत जोर से आती है और कई लोगों को वह संगीत के जैसी लगती है।

झरने वह स्थान होते हैं जहाँ पर पानी एक कगार पर चढ़ जाता है। झरने प्राकृतिक आकर्षण का बहुत बड़ा केंद्र है और इनका सौंदर्य अतुल्य है। झरनों को कई नदियों का उदग्म भी कहा जाता है। ये पर्यटकों का भी मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं। यहाँ पर बहुत सी जल क्रीडाएँ की जाती है लेकिन कुछ झरने बहुत ही खतरनाक होते हैं जहाँ पर स्टंट करना मना होता है। झरनों से बहता निर्मल जल दिल को बहुत ही सुकुन देता है। झरने बहते हुए यह संदेश भी देते हैं कि हमें भी समय के साथ बहते रहना चाहिए कभी रूकना नहीं चाहिए। झरनों नाटकीय और रोमांचक होते हैं जो सभी को आकर्षित कर लेते हैं। हर साल बहुत से लोक झरनों के नजदीक अपनी छुट्टियाँ व्यतीत करने के लिए जाते हैं। झरनों की निर्मल धारा ठंडक का अहसास करवाती है।

नदी पर निबंध- Essay on River in Hindi

Save Water Essay in Hindi – जल संरक्षण पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Waterfall in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *