योग के महत्व पर निबंध- Essay on Importance of Yoga in Hindi

In this article, we are providing Essay on Importance of Yoga in Hindi. योग के महत्व पर निबंध- योग के प्रकार, योग के लाभ, योग पर निबंध, योग करने के नियम, Yoga essay in Hindi.

योग के महत्व पर निबंध- Essay on Importance of Yoga in Hindi

भूमिका- आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते जा रहे हैं। आज की व्यस्त कार्यशैली में लोगों के पास समय नही है कि वो खुद पर ध्यान दे यही वजह है कि लोग दवाईयों के आदि होते जा रहे है और मानसिक रूप से भी परेशान और तनाव में रहने लगे हैं। मानसिक और शारिरीक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सबसे सरल उपाय योगा है। योगा अथवा व्यायाम को रोज करने से हम तंदरूस्त रहते है और तनाव मुक्त भी रहते हैं। योगा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

योगा के प्रकार- योगा में सिर्फ एक व्यायाम नहीं है । इसके निम्नलिखित प्रकार है-

1. राज योग- इसके अंतर्गत बहुत से आसन आते हैं जैसे की सूर्य नमस्कार, पदमासन। इनसे शरीर में फूर्ती रहती है।
2. कर्म योग- कर्म यानि काम। जब हम कोई काम करते है तब हमारी मांशपेशियां और दिमाग दोनों ही कार्यरत होते है जिससे कि मोटापे जैसी बिमारी नही होती।
3. भक्ति योग- इसमें हमारा जहन तनाव मुक्त रहता है हम कहीं शांति में बैठकर ध्यान लगातेहैं।
4. ज्ञान योग-इसमें हम भक्ति करते है ताकि मन शांत रहे। बहुत से शरीर से जुड़े रोग तनाव से भी उत्पन्न होते है।

योग के लाभ- योगा न केवल हमें शारिरीक रूप से स्वस्थ रखती है बल्कि हमें मानसिक और भौतिक रूप से भी स्वस्थ रखती है। सैर और साईकिल चलाना भी एक तरह के योगा ही है। योगा से होने वाले लाभ निम्नलिखित है-

1. यह आलस को दुर भगाता है और हमें चुस्ती और तंदरूस्ती देता है।
2. यह हमें बहुत सी बिमारियों से बचाता है। योगा करने से अस्थमा,, रक्तचाप, मधुमेह और जोड़ो के दर्द का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
3. योग करने से इंसान के दिमाग में नकारात्मक विचार भी उत्पन्न नहीं होते। मनुष्य सकारात्मक ही सोचता है।
4. योगा करने वाला व्यक्ति हमेशा तनाव रहित और खुश रहता हैं।
5. योगा करने से बिमारी दुर रहती है जिससे कि चिकित्सा पर खर्च होने वाला पैसा भी बचता है।
इस तरह योगा एक मुफ्त उपचार का काम भी करता है।

योग करने के नियम– योगा को हम कभी भी कही भी नही कर सकते इसे करने के भी बहुत से नियम है-

1. योगा को सूर्योदय के बाद और सूर्यस्त से पहले करना चाहिए।
2. योगा को सूती कपड़े पहन कर ही करना चाहिए।
3. सभी योगा आसन किसी दरी पर ही बैठकर करने चाहिए।
4. योगा किसी गुरू की निगरानी में ही करनी चाहिए।
5. योगा खाली पेट करनी चाहिए। योगा से दो घंटे पूर्व तक कुछ भी नहीं खाया होना चाहिए।

निष्कर्ष- योगा हमे निरोगी बनाती है। हमें चिकित्सा की बजाय योगा ही करनी चाहिए। यह हमारी सेहत मे बरकत देता है खुशियों को बढाता है और दवाईयों पर लगने वाले पैसे को भी बचाता है। हर व्यक्ति को इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में योगा करके खुद को स्वस्थ रखना चाहिए।
” योग स्वास्थय को करे निरोग”।

#Essay on Yoga in Hindi

व्यायाम का महत्व पर निबंध- Essay on Importance of Exercise in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Importance of Yoga in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *