Essay on Dog in Hindi- कुत्ता पर निबंध

In this article, we are providing information about Dog in Hindi- Short Essay on Dog in Hindi Language. कुत्ता पर निबंध- Kutta par Nibandh.

Essay on Dog in Hindi- कुत्ता पर निबंध

कुता एक पालतु जानवर है जो कि पूरे विश्व में पाया जाता है। यह अलग अलग रंग और अलग अलग आकार का पाया जाता है। कुछ कुतों के शरीर पर बहुत बाल होते हैं। कुतों की बहुत सारी प्रजातियाँ पाई जाती है। कुते की चार टाँगे होती हैं और इसकी आँखे बहुत ही चमकदार होती है। इसके कान बहुत तेज होते हैं और दाँत बहुत ही नुकीले होते हैं और एक पूँछ भी होती है। कुते के कंधे उसकै शरीर से अलग होते हैं जिस कारण वह तेज दौड़ पाता है। कुतों में 13 तरह का खुन पाया जाता है। कुते बहुत ही वफादार होते हैं और वह घरों की सुरक्षा भी करते हैं।

कुतों की नाक बहुत तेज होती है। उनकी सूँघने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है। वह एक बार किसी चीज को सूँघ ले तो उसे कभी भी पहचान सकता है। कुतों का प्रयोग नशीले और विस्फोटक पदार्थ ढूँढने के लिए किया जाता है। कुते अच्छे तैराक भी होते हैं और यह आँखे देखकर किसी के भी हाव भाव समझ सकते हैं। कुते अपनी खुशी पूँछ हिलाकर करते हैं। कुते बहुत जल्दी व्यस्क हो जाते हैं। कुतिया बच्चों को 62 दिन के लिए अपने गर्भ में रखती है और जन्म के समय कुत्ते के बच्चे अँधे ,बहरे और बिना दाँतो वाले होते हैं। कुतों को गर्मी बहुत ज्यादा लगती है। उनके सिर्फ नाक और पँजो से ही पसीना निकलता है।

कुते की औसतन आयु 12-14 वर्ष होती है और 10 साल के बाद ज्यादातर कैंसर का शिकार होकर मरते हैं। कुते सर्वाहारी होते हैं। यह घर पर बनी अनाज की रोटी, ब्रैड और छोटे जानवरों का माँस आदि भी खाते हैं। छोटे कुते बड़े कुतों से ज्यादा दिन जीते हैं। कुते 35 तरह की आवाजे निकाल सकते हैं। कुते मनुष्य की भावनाओं को अच्छे से समझ सकते हैं। कुतिया एक समय में 5-7 पिल्लों को जन्म देती है। बच्चों को पिल्लों के साथ खेलने में मजा आता है। कुता इकलौता ऐसा जानवर है जो अपने मालिक से कभी गुस्ताखी नहीं करता है। कुते को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। कुते और भेड़िया प्रजाति का पूर्वज एक ही है।

लेकिन कई बार कुता हानिकारक भी साबित होता है और इसके काँटने पर बहुत से टीके लगते हैं। कुते को जितना प्यार दिया जाए वह हमें बदले में उससे ज्यादा प्यार देता है। पहले कुते को सुरक्षा के लिए पाला जाता था लेकिन अब कुते को पालना लोगों का शोक बन गया है।

#Dog Essay in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध- Essay on Peacock in Hindi

तोते पर निबंध- Essay on Parrot in Hindi

बतख पर निबंध- Essay on Duck in Hindi

खरगोश पर निबंध- Essay on Rabbit in Hindi Language

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Dog in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *