मेरा भारत महान पर निबंध- Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

In this article, we are providing information about India in Hindi Language. Mera Bharat Mahan Essay in Hindi- मेरा भारत महान पर निबंध, Short Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi.

मेरा भारत महान पर निबंध- Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

भारत जिसे हिंदुस्तान, भारतवर्ष, सोने की चिड़िया जैसे कई नामों से जाना जाता है। मेंरा महान भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। भारत भूमि प्रकृति के पूर्ण सौंदर्य से भरपूर है। यहाँ के पर्वत विभिन्न खनिजों के भंडार है और निर्मल और पवित्र जल का उद्गम उन्ही के होता है। मेरा देश यूहीं महान नहीं है अपितु इसे महान बनाने के लिए बहुत से लोगों ने अपने प्राण दाँव पर लगा दिए जिससे कि देश को आजादी मिली और यहाँ की सभ्यता और संस्कृति नष्ट नहीं हुई। भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है। भारतवासियों का देश के प्रति प्रेम देश को महान बनाता है।

मेरे देश में विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं जो कि इसे धर्म निर्पेक्ष बनाता है। मेरे देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है जिससे अन्य भाषाओं का जन्म हुआ है। यहाँ पर प्रत्येक व्यक्ति के मन में देशभक्ति की भावना है। समय के साथ साथ भारत ने बहुत ही प्रगति कर ली है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ पर उच्च शैक्षणिक व्यवस्था है और विज्ञान के क्षेत्र में भी बहुत ही प्रगति हुई है। आज हम देश की रक्षा करने में सक्षम है। भारत को ऋषि मुनियों और तीर्थस्थलों का देश भी कहा जाता है। भारत का सबसे उपरी हिस्सा कश्मीर और सबसे नीचे कन्याकुमारी है। भारत ने कृषि के क्षेत्र में बहुत ही प्रगति की है और यहाँ से बहुत सी चीजें विदेशों में निर्यात की जाती है। यहाँ पर नैनीताल, ताजमहल, कश्मीर आदि जैसे बहुत से पर्यटक स्थल है जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते है जिससे की आय में वृद्धि होती है। हमारे महाद देश की संस्कृति हमें अतिथि देवों भवः सिखाती है अर्थात यह हमें अतिथियों का सत्कार और उनका उच्च सम्मान करना सिखाती है। हमारे देश की विभिन्नता में एकता ही इसे सबसे महान बनाती है।

#Mera Desh Mahan in Hindi

#Hindi Essay on Bharat

Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

राष्ट्रभाषा पर निबंध- Essay on National Language in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Mera Bharat Mahan Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “मेरा भारत महान पर निबंध- Mera Bharat Mahan Essay in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *