शिक्षा का महत्व पर निबंध- Essay on Importance of Education in Hindi

In this article, we are providing an Essay on Importance of Education in Hindi. शिक्षा का महत्व पर निबंध. Essay on Education in Hindi in 200, 300, 400, 500, 600, 800 words For Students classes 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12. Importance of Education Hindi Nibandh, About Education in Hindi.

शिक्षा का महत्व पर निबंध- Essay on Importance of Education in Hindi

Shiksha Ka Mahatva Par Nibandh ( 400 words )

 

प्रस्तावना-Introduction

शिक्षा किसी भी राष्ट्र के लिए, उसकी आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए बहुत ही जरूरी है, शिक्षा व्यक्ति को उस काविल बनाती है, जहां उसके सामने रोजगार के नए-नए अवसर खुलकर सामने आते हैं, न सिर्फ रोजगार ही बल्कि व्यक्ति को समाज में पहचान देने में भी शिक्षा का बड़ा योगदान होता है।  आज हम आपको शिक्षा के महत्व के बारे में बताएंगे।

शिक्षा क्या है- What is Education

शिक्षा दुनिया की वो शक्ति है, जो व्यक्ति को पूर्णतः परिवर्तित करने के गुण देती है, किसी भी व्यक्ति का सामाजिक स्तर, उसके द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा पर निर्भर करता है।

माता-पिता अपने बच्चे को शिक्षित करते हैं। ताकि भविष्य में वो सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अपने पैरों पर खड़ा हो सके। वो दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। कम शब्दों में कहें तो शिक्षा वो लाठी है जो व्यक्ति को जीवनभर सहारा देकर उसके व्यक्तित्व का निर्माण करती है।

शिक्षा का महत्व- Importance of Education in Hindi

पुराने समय में शिक्षा बड़े-बड़े गुरुकुलों में दी जाती थी, लेकिन अब जूनियर स्तर से बड़े-बड़े विश्वविद्यालय तक खोले दिए गय हैं, जहां हर किसी को शिक्षा प्रदान की जाती है। शिक्षा प्राप्ति में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नही किया जाता।

भारत सरकार ने भी सर्व शिक्षा अभियान चलाकर, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हर बच्चे को पढ़ने का अधिकार दिया है। जहां बच्चों को शुरुआती शिक्षा के लिए किताबें, ड्रेस मुफ्त में प्रदान किया जाता है। भारत मे महिलाओं के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए कई तरह की स्कीम चलाई जा रहीं है, शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार हर वर्ष क्षात्रबृत्ति भी बच्चों को देती है।

एक शिक्षित व्यक्ति न सिर्फ अपने परिवार बल्कि, अपने गाँव, अपने जिले, अपने प्रदेश और अपने देश की तरक्की में अपना योगदान देता है। शिक्षित समाज कई तरह की पुरानी रूढ़िबादी मान्यताओं को खारिज करके नए समाज की ओर अग्रसर है। शिक्षा सिर्फ नौकरी का माध्यम नही है, शिक्षा आपको इस दुनिया में रहने के लायक बनाती है।

कोई भी दुनिया का धन, गहना, वस्तु चोरी हो सकती है लेकिन तुम्हारी शिक्षा कभी भी कोई चोरी नही कर सकता। शिक्षा तुम्हारा स्वयं का स्वयं को दिया गया तोहफा है।

पूरे देश को विश्व स्तर पर कोई स्थान दिलाना है तो पहले देश को शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षित समाज के साथ ही भारत दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के काविल होगा और हो भी रहा है।

किसी भी तरह के काम जैसे – व्यापार, किसानी, प्राइवेट नौकरी अथवा सरकारी नौकरी इन सभी के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा ही आपको लोगों का नतृत्व करने का मौका देती है। इसलिए यदि भीड़ से निकलकर लोगों को गाइड करना हो  तो पहले अपनी शिक्षा का स्तर उनके शिक्षा के स्तर से ऊंचा कीजिए।

निष्कर्ष- Conclusion

दक्षिण अफ्रीका के महात्मा गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला ने कहा था – शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। इसलिए यदि आप अपने नज़रिए से दुनिया को बदलना चाहते हैं तो पहले आप शिक्षित होकर स्वमं में परिवर्तन लाइए।

शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। इसलिए सभी को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। शिक्षा के बिना भविष्य तो है लेकिन शिक्षा के बिना अच्छा भविष्य कभी नही हो सकता।

 

Shiksha Ka Mahatva in Hindi Essay ( 500 words )

 

शिक्षा हमारी मूल आवश्यकता है यह हमारे जीवन में बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। किसी भी क्षेत्र में कार्य करने के लिए उस क्षेत्र के विषय कार्य में जानकारी होना अनिवार्य है। आज के बच्चे ही कल का भविष्य है। अगर वो पढ़ेंगे तभी तो आगे बढ़ेंगे। पढ़े लिखे नागरिक ही किसी भी देश की सबसे बड़ी पूँजी होते है क्योंकि वो अपनी शिक्षा और सुझ बुझ के बल पर देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकते है। अगर शिक्षा नहीं होगी तो कोई काम भी न होगा। न इलाज के लिए डॉक्टर होंगे, न भविष्य के लिए शिक्षक होंगे, ना पायलट ना इंजीनियर होंगे। अगर भविष्य में शिक्षक ही नहीं होंगे तो फिर से लोग अशिक्षित रह जाऐंगे और देश पतन के राह पर चला जाएगा। इसलिए शिक्षा सिर्फ अभी के लिए ही नहीं भविष्य के लिए भी जरूरी है।

शिक्षा के माध्यम– पढ़ाई लिखाई का कोई एक तरीका नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ कुछ नया सीखने की इच्छा की, दृढ़ संकल्प की और आत्मविश्वास की। शिक्षा पाने के बहुत से माध्यम है-

1. स्कूल– ज्ञान का सबसे पहला और मुख्य साधन स्कूल ही है जहाँ पर हम अपनी परारंभिक शिक्षा लेते हैं।
2. कोचिंग सैन्टर– किसी भी बड़े पेपर की तैयारी के लिए कोचिंग सैंटर हैं जहाँ से हमें उस पेपर से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती हैं।
3. पुस्तकें– पुस्तकें शिक्षा प्राप्त करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। जितनी अधिक पुस्तकें आप पढ़ोगे उतना ही ज्यादा ज्ञान मिलेगा।
4. इंटरनेट ( Online Shiksha )– इंटरनेट मनोरंजन के साथ साथ पढ़ने का भी बहुत ही सरल और अच्छा माध्यम है । इंटरनेट से हम किसी भी विषय की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षित होने के लाभ– शिक्षित व्यक्ति खुद को ही नहीं समाज को भी बहुत से फायदे पहुँचाता है । उसे हर चीज के अच्छे बुरे का पता होता है। एक सुशिक्षित व्यक्ति समाज की सेवा करता है। शिक्षा के बहुत से लाभ हैं-

1. यह व्यक्ति को शिक्षित करने के साथ साथ उसे सभ्य और अनुशासन प्रिया बनाता है।
2. शिक्षा के बिना अच्छा रोजगार भी संभव नहीं यह रोजगार दिलाने में भी बहुत सहायक है।
3. शिक्षा की वजह से देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
4. शिक्षा की वजह से ही हम लड़ाकू विमान और भी बहुत से हथियार बनाने बना सके है ताकि हम खुद को और देश को दुश्मनों से बचा सके।

शिक्षा को बढावा देने के तरीके– शिक्षित समाज हर किसी का सपना है और इस सपने को पूरा करना हर किसी का कर्तव्य है।इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए हम सबको मिलकर निम्नलिखित कदम उठाने होंगे-

1. सरकार द्वारा सरकारी स्कूल खोले गए है ताकि गरीब बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहे।
2. पराथमिक शिक्षा को भी अनिवार्य किया गया है।
3. माता पिता को भी बच्चों को समझना होगा उनपर अपनी मर्जी थोपने की बजाय बच्चो के सपनो को बढ़ावा देना चाहिए।
4. बच्चों में आत्मविश्वास जगाना होगा।
5. बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के लिए पढ़ाने के नए नए तरीके खोजने चाहिए।

शिक्षा हर देश का एक महत्वपूर्ण अंग है। बिना शिक्षा के कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता। बच्चे देश का भविष्य है और उनका शिक्षित होना समाज और देश के लिए बहुत ही जरुरी है। वैसे भी पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।

# Importance of Education in Hindi Essay # About Education in Hindi

Related Articles-

Essay on Shiksha Mein Khel Ka Mahatva in Hindi- शिक्षा में खेल-कूद का महत्त्व पर निबंध

Essay on Women Education in Hindi

Essay on Co Education in Hindi- सह शिक्षा पर निबंध

Essay on Moral Education in Hindi- नैतिक शिक्षा पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Importance of Education in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *