कृषि पर निबंध- Essay on Agriculture in Hindi

In this article, we are providing information about Agriculture in Hindi- Essay on Agriculture in Hindi Language. कृषि पर निबंध, Agriculture Essay in Hindi.

कृषि पर निबंध- Essay on Agriculture in Hindi

भारत एक कृषि प्रधान देश है जिसकी 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि में जुड़ी हुई है। यह भारत के लोगों की आय का मुख्य स्त्रोत है। कृषि का अर्थ है मिट्टी की जुताई करना। कृषि के अंतर्गत खाद्य और वानिज्य पदार्थों को उगाना है और पशुपालन करना है। कृषि से जुड़े अध्ययन को कृषि विग्यान कहते हैं। कृषि भारत के हर क्षेत्र में की जाती है।

हर क्षेत्र में विभिन्न फसलें उगाई जाती है। कृषि हमारे जीवन के लिए बहुत महत्व पूर्ण है क्योंकि इसके बिना हमें भोजन नहीं प्राप्त हो सकता है। कृषि हर उद्योग के लिए भी नींव तैयार करती है क्योंकि यह उनके लिए कच्चे माल उपलब्ध कराती है। कृषि भी मौसम के हिसाब से की जाती है। अलग अलग तरह की कृषि के लिए अलग अलग तरह का मौसम और सिंचाई और मैदान आदि चाहिए होता है। भारत में कृषि नई नहीं है यह प्राचीन काल से ही चलती आ रही है। कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। कृषि को धन अर्जित करने के उद्देश्य से भी किया जाता है जैसे कि कपास की खेती, नील की खेती इत्यादि।

कृषि के लिए बीज, खाद और पानी की आवश्यक्ता होती है। तकनीक में तरक्की होने के कारण कृषि उत्पादन में वृद्दि हुई है और किसानों को सहायता मिली है। प्राचीन काल में तो लोग कृषि में बहुत मेहनत करते थे और सिंचाई के लिए भी सिर्फ वर्षा पर निर्भर रहते थे। तकनीक की वजह से अब सिंचाई के लिए टयुबवैल आदि है।

कृषि जीव जंतुओं के लिए भी बहुत ही उपयोगी है क्योंकि उनके भोजन का स्त्रोत भी वानिज्य पदार्थ है। लोगों को जीवित रहने के लिए साफ और स्वच्छ भोजन की आवश्यकता होती है लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण कृषि में रूकावट पैदा हो रही है। बढ़ते प्रदुषण के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिससे कृषि को अनुकुल वातावरण प्राप्त नहीं हो पाता और फसलेम दुषित हो जाती है। कृषि के लिए पशुओं की आवश्यक्ता होती है जो कि मिट्टी ज्योतनो आदि का काम करते है। लेकिन तकनीकी विकास के कारण उत्पादन ज्यादा हुआ है और पशु पालन में कमी आई है।

पिछलो दो दशकों में कृषि में बहुत क्रांति आई है। लोगों ने कृषि के नए नए तरीके खोजे हैं। पहाड़ी इलाकों में कृषि के लिए डलान बनाई जाती है ताकि आसानी से पानी पहुँचा सके। कई बार जमीन की उत्पादक शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ समय तक उसे खाली छोड़ दिया जाता है और बाद में कृषि की जाती है। कृषि हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा है।

भारतीय किसान पर निबंध- Essay on Indian Farmer in Hindi

मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Agriculture in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *