अक्षरधाम मंदिर का इतिहास और तथ्य- Akshardham Temple History in Hindi

In this article, we are providing information about Akshardham Temple in Hindi- Akshardham Temple History in Hindi Language. हिस्ट्री ऑफ अक्षरधाम टेम्पल | अक्षरधाम मंदिर का इतिहास और तथ्य

अक्षरधाम मंदिर का इतिहास और तथ्य- Akshardham Temple History in Hindi

अक्षरधाम मंदिर भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित सबसे बड़ा हिंदु मंदिर है। इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामीनारायण की याद में बनवाया गया था। 26 दिसंबर 2007 को इसे गिनीज बुक ऑफ वर्लड रिकॉर्डस में दर्ज किया गया था। यह दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों के आकर्षण का केंद्र है।

Akshardham Temple History in Hindi

स्वामीनारायण मंदिर / अक्षरधाम मंदिर का प्रारंभिक डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने 6 नवंबर, 2005 को करा था। इस मंदिर से बी.ए.प.स. संस्था यानि कि बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोतम स्वामीनारायण संस्था जुड़ी हुई है जिसके प्रमुख स्वामी महाराज ने इसे बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

अक्षरधाम मंदिर की वस्तु कला | Architecture Information about Akshardham Temple in Hindi

अक्षरधाम मंदिर यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। यह 100 एकड़ में फैला हुआ है और इसे वास्तु शास्त्र और पंचरात्र शास्त्र के अनुसार बनाया गया है। मंदिर में कुछ चीजें बहुत ही विशेष है जैसे कि दस द्वार जो कि दसों दिशाओं का प्रतीक है जिससे शुभकामनाएँ प्रतिबिंबित होती है। भक्ति द्वार भारतीय शैली का है जिसमें भक्ति और उपासना के 201 स्वरूप मंडित है। मयुर द्वार जो कि स्वागत द्वार है उसमें मयुर तोरण और कलामंडित स्तंभ के 869 मोर नाचते हुए मंडित हैं। अक्षरधाम मंदिर के कॉम्पलेक्स में अभिषेक मंडप, वाटर शो, कमल बाग, सहज आनंद, नीलकंठ दर्शन और संस्कृति दर्शन आदि है।

मुख्य अक्षरधाम मंदिर 43 मीटर ऊँचा, 96 मीटर फैला हुआ और 109 मीटर लंबा है। इस को पशु, फूलों और नृत्याकारों से सजाया गया है। इस मंदिर को राज्यस्थानी गुलाबी पत्थरों से बनाया गया है। इस मंदिर में 9 गुबंद, 234 सजे पिल्लर और 20000 साधुओं की मूर्तियाँ है। मंदिर में 148 हाथी बने हुए हैं जिनका वजन लगभग 3000 टन होगा। मंदिर के मुख्य गुबंद में सोने से बनी अभ्यमुद्रा में बैठी स्वामीनारायण की 3.4 मीटर ऊँची मूर्ती है। इसके निचले भाग में हाथी को श्रदांजी अर्पित करता स्तंभ और गजेंद्र पीठ भी है। मंदिर में एक बहुत बड़ी स्क्रीन है जिसपर स्वामी नारायण के जीवन से जुड़ी फिल्म दिखाई जाती है। इस मंदिर में बनी सभी मुर्तियों को बनाने के लिए पंच धातुओं का प्रयोग किया गया है।

अक्षरधाम मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य | Akshardham Temple Information and Facts in Hindi 

1. यह मंदिर सरोवर से घिरा हुआ है जिसे नारायण सरोवर कहते हैं जो 151 नदियों और सरोवरों के पानी से भरता है। इसी के पास 108 गौमुख है जो 108 हिन्दु भगवानों को दर्शाते हैं।

2. अक्षरधाम मंदिर को बनाने के लिए अन्य मंदिरों की तरह स्टील और कंक्रीट का प्रयोग नहीं किया गया है।

3. अक्षरधाम मंदिर कॉम्पलेक्स में दो उद्यान भी है कमल बाग और गार्डन ऑफ इंडिया। कमल बाग को बहुत पवित्र माना जाता है और वह कमल के आकार का है। गार्डन ऑफ इंडिया में काँसे की मूर्तियाँ है जो कि सैनिक, महान महिलाओं और पुरूषों की हैं।

4. यह मंदिर केवल पाँच सालों में ही बनकर तैयार हो गया था और इसे 11000 कलाकारों ने मिलकर बनाया था।

5. मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा यगनपुरूष कुंड है जो कि कमल के आकार का है। इसमें 108 छोटे तीर्थ स्थान और 2870 सीढ़ियाँ है।

6. अक्षरधाम मंदिर तीन मंजिलों पर बना है और इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।

#History of Akshardham Temple in Hindi # Akshardham Temple History in Hindi

बद्रीनाथ मंदिर का इतिहास और तथ्य- Badrinath Temple History in Hindi

सोमनाथ मंदिर का इतिहास और तथ्य- Somnath Temple History in Hindi

कोणार्क सूर्य मंदिर का इतिहास और तथ्य- Konark Sun Temple History in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Akshardham Temple History in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *